सुषमा सिंह बनीं आदिवासी कांग्रेस महिला विभाग की प्रदेश महामंत्री
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार सुषमा सिंह धुर्वे को मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस (महिला विभाग) में प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस शिवाजी राव मोघे, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस रामू टेकाम अनुसार प्रदेश स्तर पर मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस महिला विभाग के समय-समय पर आपके द्वारा की गई गतिविधियों की जानकारी मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस कार्यालय को भी अवगत करायें।
सुषमा सिंह के प्रदेश महामंत्री बने पर जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान, बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह, संगठन मंत्री ध्रुव प्रतापसिंह गोलू, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष महेंद्र जैन, मास्टर शिवकुमार चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मिश्रा, परिवहन प्रकोष्ठ अध्यक्ष सिद्धार्थ दीक्षित, शैलेंद्र पौराणिक, माधुरी जैन, प्रमिला मरावी, सुखदेव चौरसिया, अटल ब्यौहार, रवि अवस्थी, स्वतंत्र चौरसिया, विराट पांडे, कुलदीप तिवारी, सुजीत बाजपेई, मनोज चौरसिया, उत्तम सिंह ठाकुर, दम्मी चौरसिया, लक्ष्मण गर्ग, डॉ सुशील राय, वीरेंद्र मिश्रा, हरिशंकर मिश्रा, गंगाराम मिश्रा, रामनरेश पांडे, नीरज राय, रिंकू शुक्ला आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुषमा सिंह को बधाई प्रेषित की।



