मध्य प्रदेश

सरपंच सचिव ने सीसी सड़क में किया फर्जीवाड़ा ग्रामीणो ने कलेक्टर पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत ग्राम पंचायत डूमर के ग्राम बड़गुवां में सीसी सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार किया गया है। बिना सीसी सड़क का निर्माण किए सरपंच सचिव के द्वारा राशि आहार कर ली गई ।ग्राम बड़गवा में देवीसिंह के घर से देवकुमार के घर की ओर सीसी रोड निर्माण कार्य का पैसा निकाला जा चुका है। जबकि वहाँ पर किसी प्रकार के कार्य की शुरूआत तक नहीं हुई है ।निर्माण कार्य के लिए किसी प्रकार की कोई सामग्री भी नही पहुंची है ।एवम तालाव से यज्ञ शाला की ओर सीसी रोड सहित नाली निर्माण कार्य लगभग 3 माह पूर्व पूर्ण हो चुका है। जबकि वहाँ पर नाली आज दिनांक तक नहीं बनाई गई व ग्राम के लोगों द्वारा इसका विरोध करने पर सरपंच सचिव द्वारा धमकी दी जा रही है कि जो विरोध करेगा उसकी एफआईआर की जावेगी।
सी सी सड़क निर्माण में किए गए भ्रष्टाचार की जांच को लेकर ग्राम के पंच कमलेश, पंच अन्नीबाई, ललताबाई, सीताबाई, दशरथ सिंह, नरेंद्र पटेल, सुनील यादव, संजय लोधी, गंगाराम सेन राघवेन्द्र सिंह, मिट्टू सिंह, अरविन्द सिंह, रघुराज सिंह, देवी सिंह, कैलाश सिंह, पर्वत आदि ने ज्ञापन जिला कलेक्टर को दिया है। ओर जांच की माग की गई है। इनका कहना ग्राम पंचायत के सचिव राम सिंह ने बताया कि देवी सींग के घर से देव कुमार के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य प्रगति में तीन दिन पहले एक लाख नव्वे हजार राशि निकाली है। रेत सीमेंट खरीदा गया है।तालाब से यज्ञ शाला सीसी सड़क निर्माण कार्य कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button