क्राइम

पुलिस ने 72 घंटे के अंदर लूट के 2 प्रकरणों का किया पर्दाफाश

सुल्तानपुर । थाना सुल्तानपुर में दिनांक 8 अक्तूबर 2023 को रोहित मेहरा पिता मुन्नालाल मेहला उम्र 19 साल निवासी ग्राम पथरिया थाना कराररिया चौराहा जिला विदिशा हाल निवासी जिज्ञासा कंपनी सुल्तानपुर जो फील्ड से कलेक्सन करके आ रहा था जिसके साथ कुछ अज्ञात लोगों ने हाइवे रोड ग्राम पीपलवाली के पास लूट करके घटना को अंजाम दिया था जिस पर अपराध धारा 394 भादवि का पंजीबध्द किया गया एवं इसी प्रकार पुनर्वास कालोनी के आगे, नयापुरा गोंदरा रोड़, ग्राम तलाब टोला कलोन थाना सुल्तानपुर में दिनांक 2 जून 2023 को फरियादी प्रवीण कुमार पिता सुरेश कुमार कतिया उम्र 21 साल निवासी यज्ञशाला मोहल्ला, महाराजपुर थाना महाराजपुर जिला सागर हाल निवासी गल्ला मंडी, सुल्तानपुर के साथ कुछ अज्ञात लोगों जिज्ञासा लाइवलीहुड प्रमोशन माइक्रोफाइनेंस फाउंडेशन के लोन कलेक्सन कर्ता के साथ लूट को अंजाम दिया था जिस पर अपराध धारा 394 भादवि का पंजीबध्द किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल के कुशल निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में एसडीओपी बाडी अदिती बी सक्सेना के द्वारा थाना प्रभारी रंजीत सराठे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई।
प्रकरण में दोनों घटनाओं में समरूपता होने से एवं अज्ञात आरोपियों की तलाश तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश प्रारम्भ की गई। तकनीकी साक्ष्यों में संदेही सुनील धाकड़ पिता संतोष धाकड़ उम्र 21 साल निवासी महेशपुरम कॉलोनी बरेली से पूछताछ की जो पहले तो मना किया फिर सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 8 अक्तूबर 2023 के दो तीन दिन पहले रोहित धाकड़ से उसकी बातचीत हो रही थी जिसमें इनके द्वारा योजना बना कर जिज्ञासा माइक्रो फाइनेंस में काम कर रहे रोहित मेहरा के पैसे छुड़ाने की बात हुई और उसी योजना पर काम करते हुये सुनील धाकड़ ने फरियादी रोहित मेहरा से बात करके उसकी लोकेशन लेने लगा और अपने साथी रोहित धाकड, गोलू विश्वकर्मा एवं सुजीत उर्फ सुरजीत उड़के के साथ घटना करना बताया एवं इसी प्रकार दिनांक 2 जून 2023 को सुनील धाकड़ ने अपने दो अन्य साथी के साथ तलाब टोला राजलबाड़ी के यहाँ फरियादी प्रवीण कतिया के साथ घटना कारित की थी।
आरोपी सुनील धाकड़ पिता संतोष धाकड निवासी महेशपुरम् कॉलोनी बरेली, सुजीत उर्फ सुरजीत पिता परसराम उइके निवासी बरेली, गोलू विश्वकर्मा पिता रतन सिंह विश्वकर्मा निवासी बरेली से लूट की राशि की कुछ रकम बरामद की गई हैं एवं आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
मामले में निरीक्षक रनजीत सराठे, उप निरीक्षक आशीष चौधरी, सहायक उप निरीक्षक वरूण कुमार सक्सैना, सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम रघुवंशी, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र मीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरुष्कृत करने की घोषणा की हैं।

Related Articles

Back to top button