नवरात्री पर्व में मंदिर एवं दुर्गा पंडालों के आस-पास मांस, मदिरा शराब की दुकानें बंद कराने बजरंग दल ने पुलिस को दिया ज्ञापन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना उमरियापान में ज्ञापन देते हुए बताया कि प्रशासन से मांग की जाती रही है कि नवरात्री के महापर्व में गरबा पंडालों में प्रवेश के लिये पहचान पत्र अनिवार्य करना चाहिए ताकि लव जिहाद जैसी घटनाओं को रोका जा सके एवं गरबा पंडालो के अंदर अशोभनिय गाने असांस्कृतिक नृत्य पूर्ण रूप से बंद रहें । उसके लिए विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से आग्रह किया है कि गरबा संचालकों को इस गाइड लाइन के पालन हेतु बाध्य किया जावे ताकि नवरात्रि पर्व में शांति एवं सांस्कृतिक रूप से मनाया जा सके। हिन्दू समाज की आस्था एवं माँ शक्ति की उपासना का महापर्व है जो कि उमरियापान सहित क्षेत्र में बहुत ही पवित्र रूप से मनाया जाता है । विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने उमरियापान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय से आग्रह किया है कि दुर्गा पंडालों के आस-पास व सार्वजनिक स्थानों पर मांस, मदिरा / शराब, अंडा, मुर्गा, मछली, एवं सभी प्रकार की मांसाहारी एवं शराब की दुकानें पूर्ण रूप से बंद कराई जाएं । और मंदिर एवं दुर्गा पंडालों में पुलिस प्रशासन व्यवस्था की जाएं।
इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ ब्यौहार, प्रखंड सह संयोजक गजराज सिंह ठाकुर, प्रखंड सह मंत्री धर्मेंद्र बर्मन, राजन सिंह राजपूत, मनोज सोनी, अरुण गुप्ता, ज्ञानेंद्र पुराणिक, अमन बर्मन आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।



