मध्य प्रदेश

दिल्ली एम्स में पहुँचकर जगह बनाकर जिले का मान बढ़ाया बेटी नौशीन खान ने

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । मेडिकल नर्सिंग के क्षेत्र में दमोह जिले व संभाग को गौरवान्वित करने वाले दमोह की बेटी नौशीन खान जिन्होंने दिल्ली एम्स अस्पताल में इस वर्ष के नर्सिंग एग्जाम में क़ामयाबी हासिल कर एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर सिलेक्ट होकर ना सिर्फ जिला दमोह बल्कि सागर संभाग और बुंदेलखंड के नाम रौशन करने पर मुस्लिम समाज की जश्ने ईद मिलादुन्नबी शहर कमेटी के सभी सदस्यों ने नौशीन खान को घर पहुँचकर सम्मानित कर दुआएँ और मुबारकबाद शुभकामनाएं दी। मुस्लिम समाज के शहर कमेटी अध्यक्ष आरिफ उर्फ छिद्दन मिस्त्री ने बेटी नौशीन खान को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न देकर उसके आगे के सफर के लिए दुआएँ दी।अध्यक्ष आरिफ़ उर्फ छिद्दन साहब ने कहा कि हमारे समाज की बेटी हो या बेटा अगर उन्हें सही तालीम मिले तो वे भी किसी से पीछे नहीं जहाँ तक बेटी नोशीन खान के संघर्ष करते हुए दिल्ली एम्स तक का सफ़र तय करना ये उनके माता पिता की की कोशिशें और सब्र का नतीजा है जो आज के हर माता पिता को यही जज़्बा रखना चाहिये जो आज नौशीन के वालिदैन ने कर दिखाया हमें हमारी बेटी पर नाज़ है आज उसने ना सिर्फ अपने माता पिता का बल्कि हमारी समाज और जिले भर का सार फ़ख़्र से ऊँचा कर दिया ।
शहर कमेटी के सेक्रेटरी अबरार चिश्ती ने नौशीन खान को मुबारकबाद देते हुए कहा है कि हमें अपनी बहन पर नाज है और हम वह हमारी पूरी शहर कमेटी उनके हक में दुआ करती है ।
इस अवसर पर पत्रकार इम्तियाज़ चिश्ती, मास्टर तैयब एवं शहर कमेटी के उपाध्यक्ष अब्दुल मतीन खान एलआईसी, आदिल ठेकेदार, रिज़वान बाबा, हारून मास्टर फ़िरोज खान, ज़फ़र खान, सलमान बिजली, आमिर ,मोना कुरैशी अता वारिश सहित अनेक लोगों ने मुबारकबाद दी ।

Related Articles

Back to top button