मध्य प्रदेश
18 अक्टूबर बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विधुत सप्लाई बंद रहेगी
ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज। कल बुधवार 18 अक्तूबर 2023 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कुल 06 नंबर 33 के व्ही फीडरो की विधुत सप्लाई बंद रहेगी जिनका नाम देवनगर, गैरतगंज, बेगमगंज, ढाडीया, सिलवानी, समनापुर आदि फीडरो से निर्गत 11 केव्ही फीडर एवं ग्राम प्रभावित रहेंगे कारण 132 के व्ही गैरतगंज में ओवर हेड लाईन क्रोसिंग का कार्य किया जाना है जिस कारण से विधुत आपूर्ति (प्रवाह) बंद रहेगा एवं उक्त 33 के व्ही फीडर से निर्गत समस्त 11 के व्ही फीडर एवं ग्राम बंद रहेंगे समय आवश्यकता अनुसार घटाया बढाया जा सकता है।




