धार्मिकमध्य प्रदेश

श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता ने पहनाई वरमाला, जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी । तहसील के ग्राम सांईखेड़ा में श्री रामलीला चल रही है। शाम होते ही दर्शक श्री रामलीला देखने के लिए घरों से निकल पड़ते हैं। श्री रामलीला के कारण इस समय देर रात तक ग्राम में चहल पहल रहती है। श्री रामलीला में आज चौथे दिन बुधवार को प्रभू श्रीराम ने शिव जी के धनुष को तोड़ा तो जय श्रीराम के नारे से पूरा श्री रामलीला परिसर गूंज उठा। जनक नंदिनी सीता ने प्रभू श्रीराम को वरमाला पहनाई। इस दृश्य के साथ ही कलाकारों ने धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर व सीता-राम विवाह का भी शानदार मंचन किया। लीला के मंचन में दिखाया गया कि एक बार राजा जनक के राज्य में काफी दिन से बरसात नहीं हुई। चारों तरफ हाहाकार मचा था। राजा जनक को पता चला कि प्रजा दुखी है तो उन्होंने ब्राह्मणों से मंत्रणा की। राजा ने ब्राह्मणों की आज्ञा मानकर सोने का हल चलाया। हल घड़े से टकराने पर सुंदर कन्या निकली। काफी समय से जनक के घर में भगवान शिव का पुराना धनुष रखा था। किसी कारण से सीता ने उस धनुष को अन्यत्र रख दिया। इसकी जानकारी होने पर जनक ने राज्य में सीता स्वयंवर का आयोजन किया। तय किया कि जो इस धनुष को तोड़ेगा उसी से सीता का विवाह होगा। राज्य के बड़े-बड़े राजाओं को निमंत्रण दिया गया। लंकापति रावण भी स्वयंवर में पहुंचे। सभी राजाओं ने धनुष तोड़ने की कोशिश की लेकिन किसी से धनुष हिला तक नहीं। विश्वामित्र ने अपने शिष्य राम को शिव के धनुष को तोड़ने का आदेश दिया। भगवान राम ने धनुष को तोड़ दिया। धनुष तोड़ते ही जयकारों से रामलीला मैदान गूंज उठा, जनक नंदिनी सीता ने प्रभू श्रीराम को वरमाला पहनाई। इस दृश्य के साथ ही कलाकारों ने सीता-राम विवाह का भी शानदार मंचन किया। अयोजन के बीच में लंकापति रावण का पात्र निभा रहे कमलेश साहू लंकेश सांईखेड़ा द्वारा इस आयोजन समिति के आयोजक शिक्षक बीरेंद्र सिंह रघुवंशी को मंच पर आमंत्रित करते हुए अपने उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया जहां उन्होंने बताया कि हमारा मूल उद्देश्य है भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को आप सभी के ह्रदय में उतार सकें और बीच में बंद हुई यह बरसों पुरानी परंपरा बरकरार चलती रहे जिसका योगदान हमारी नई समिति को ग्राम से भरपूर मिला हमारा मनोबल बड़ा जिसका परिणाम आपके सामने है और इसी तरह हमें सहयोग मिलता रहेगा यह परंपरा निरंतर चलती रहेगी साथ ही दर्शकों में भी भरपूर उत्साह देखने को मिल रहा है हमारा मनोबल बढ़ाने के लिए सभी का बहुत बहुत धन्यवाद

Related Articles

Back to top button