धार्मिक
भजन संध्या के साथ आज होगी श्री खेरापति माता मंदिर पर महाआरती
रिपोर्टर : मधुर रायबरेली । धार्मिक आस्था के केंद्र श्री खेरापति माता मंदिर पर आज गुरुवार को जगतजननी माँ खेरापति दुर्गा की संगीतमयी महाआरती के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया है । जिसमे रुद्राक्ष म्यूजिकल ग्रुप बरेली के संगीत संयोजन में माता रानी की महाआरती के साथ देवी गीत भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। महाआरती में विशेष सहयोग राय डिजिटल साउंड बरेली द्वारा अत्याधुनिक साउंड सिस्टम के साथ आधुनिक लाइट एवं साज सज्जा की जा रही हैं । श्री खेरापति माता मंदिर बरेली के अध्यक्ष मनीष मदरवंशी के साथ बालमुकुंद राय, मोहन साहू, यतीश चौबे, श्यामसिंह कोली, ओंकार धाकड़, नरेंद्र राय, दीपेंद्र मदरवंशी, सचिन राय, आशीष साहू सहित समस्त सदस्यों ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में महाआरती में सम्मिलित होने का आग्रह किया है ।

