मध्य प्रदेश

ढीमरखेड़ा सीईओ ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद के द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में बुधवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी यादवेन्द्र औ कोरी के द्वारा जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मंगली, देवरी मंगला, पकरिया पचपेड़ी उमरियापान, बाम्हनी के मतदान केंद्रों एवं ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया गया और मतदान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था एवं सुधार करने के निर्देश सीईओ यजुवेन्द्र सिंह ने पंचायत सचिव को दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपयंत्री मनीष हल्दकार, सचिव सतीश गौतम, अनिल दिक्षित, संदीप अग्रहरि तथा अंकित पांडे, बीएलओ रमेश झरिया, सुरेश काछी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button