मध्य प्रदेश

मतदाताओं को जागरूक करने उमरियापान में निकाली मशाल रैली

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदान की पूर्णाहुति देने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद के निर्देशन में तरह – तरह की पहल की जा रही है ताकि मतदाता अपना मतदान गर्म जोशी के साथ करे । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यालय अधिकारी यजुवेंद्र कोरी की अगुवाई में “सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो” “पहले “ मतदान फिर जलपान” और कटनी करेगा वोट” आदि नारों और स्लोगन से लिखी गई तख्तियों के साथ उमरियापान के प्रमुख मार्गो से मशाल रैली का आगाज किया गया। बेहद जोश, उत्साह एवं उमंग के साथ आयोजित मशाल रैली में गर्म जोशी के साथ मतदाता जागरूकता के नारे लगाए गए। आयोजित मशाल रैली में एपीओ डॉ. अजीत सिंह, के.पी परौहा, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक अतुल चौरसिया, मुरारी पटेल एवं उत्साही ग्रामीण जन मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button