मध्य प्रदेशराजनीति

एमपी के मन में मोदी नहीं, सत्ता के मद में है मोदी : लोधी साधना भारती

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता फायर ब्रांड नेता लोधी साधना भारती राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर बरसी।
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
बम्होरी । सिलवानी विधानसभा की ग्राम कुंडाली में कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र पटेल के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा । सभा में बोली साधना भारती मध्य प्रदेश के मन में मोदी नहीं सत्ता के मद में है मोदी अहंकार में है मोदी,
रायसेन जिले की सिलवानी विधानसभा के कुंडाली में कांग्रेस की फायर ब्रांड नेत्री साधना भारती ने एक विशाल आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथो लेते हुए कहा की मुझे रोकने के लिए डर और भय फैलाने का प्रयास किया गया, परंतु बुंदेलखंड की बेटी फायर ब्रांड हो सकती है परंतु कायरब्रांड नही हो सकती।
ओबीसी महासभा की राष्ट्रीय संयोजक और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती सिलवानी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र पटेल के समर्थन में आमसभा करने के लिए कुंडाली पहुँची। साधना ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा ने पिछड़ा वर्ग को छलने और विश्वासघात करने का काम किया है, साथ ही उन्होने कहा कि पिछड़ों के दम पर काबिज होने वाली भाजपा सत्ता में आने के बाद भूल जाती है। और उन पर अत्याचार करती है, साथ ही लोगो को आतंकित करने का प्रयास करती है।
उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश में ओबीसी, अनुसूचित जाति एवं आदिवासी भाईयों के साथ अत्याचार और शोषण की अनेक घटनाये सामने आई जिसमें भाजपा के नेता भी संलिप्त रहे है। सीधी का आदिवासी भाई के सिर पर पेशाव का मामला हो या आदिवासी भाईयों की हत्याओं के मामले हो इन घृणित कृत्यों में भाजपा नेताओ के चेहरे उजागर हुए है।
उन्होने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी समाज में फूट डालकर भेदभाव फैलाने का कार्य कर रही है, आज पूरे देश में इंसानों के साथ रंगो और जानवरों में भी हिन्दु मुसलमान भेदभाव फैलाकर नफरत के बीज बोने का काम किया जा रहा है। लेकिन उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ये देश सिर्फ संविधान से चलेगा किसी संगठन के विधान से नही चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी मतलब झूठ की गारंटी है, मोदी मतलब मंहगाई भृष्टाचार और बेरोजगारी की गारंटी है।
उन्होंने कांग्रेस की 15 महीने की कमलनाथ सरकार की प्रसंशा करती नजर आई उन्होंने कहा कि प्रदेश में 11 सौ गौशालाओं का निर्माण कराया गया, लाखो किसानों का कर्जा माफ किया गया। पेंशन राशि दोगुनी की गई, कन्या विवाह की राशि 51 हजार रूपये की गई। कमलनाथ सरकार फिर प्रदेश में आने से महिलाओं पर उत्पीड़न बंद होगा, प्रदेश में जातिगत जनगणना कराई जाएगी और सरकारी सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में संख्या के अनुपात में अवसर उपलब्ध कराये जाऐंगे।
कांग्रेस के वचन पत्र के बारे में भी अवगत कराया और कहा कि 17 तारीख को पंजे का बटन दबाकर देवेंद्र पटेल जी को विधायक ही नही कमलनाथ जी की सरकार में मंत्री भी बनाने जा रहे हैं।
वही उमा भारती का भी जिक्र किया कहा कि चुनाव में भाजपा को चुनाव में उमा भारती की याद आती है लेकिन भाजपा ने उन्हें साइट किनारे कर दिया।
कार्यक्रम में बृजेंद्र बडेदा, कविंद्र रघुवंशी, टीकम पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कस्बा बम्होरी, महेंद्रपुरी गोस्वामी, भारत पटेल, हरनाम सिंह पटेल कुंडाली, गुड्डू पटेल, विश्वनाथ लोधी, सुभाष शर्मा, मदन नेमा सहित कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button