क्राइम

सेल्फी लेते समय बेटे की मौत, खबर सुन पिता ने लगाई फांसी

ओवरब्रिज पर दोस्त के साथ पुल से नीचे गिरा नाबालिग
रिपोर्टर : बलवीर सिंह रघुवंशी
विदिशा। जिले की गंजबासौदा स्वरूपनगर लाल पठार ओवर ब्रिज पर सोमवार को दो नाबालिग लड़के सेल्फी लेने के कारण पुल से नीचे गिर गए। इसमें से एक का पैर टूट गया। जबकि दूसरे की मौत हो गई है। घटना शाम 5 बजे उस समय की है, जब गोशाला निवासी 15 वर्षीय सुमित उर्फ कुल्ली अहिरवार और 14 वर्षीय शिवम अहिरवार मोटरसाइकिल से घूमने स्वरूपनगर लाल पठार ओवर ब्रिज पर गए थे। मोटरसाइकिल को खड़ी करने के बाद दोनों दोस्त ब्रिज की मुंडेर पर खड़े होकर सेल्फी लेने लगे। तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों नीचे गिर गए। हादसे के बाद दोनों को शासकीय जन चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने शिवम अहिरवार को मृत घोषित कर दिया।जबकि सुमित का पैर टूटने पर प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलने पर सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सुमित अहिरवार की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे उपचार के लिए विदिशा जिला अस्पताल रेफर किया गया।
इकलौते बेटे शिवम अहिरवार की मौत की खबर जैसे ही उसके पिता को लगी तो उसने घर के कमरे में जाकार फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता अपने बेटे को बहुत चाहता था। जैसे ही मदनलाल अहिरवार को बेटे की मौत की खबर मिली तो वह वह घबरा गए थे। इस घटना से पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है। मंगलवार की सुबह पिता और बेटे के शव का पोस्टमार्टम होगा।

Related Articles

Back to top button