मध्य प्रदेश
शांतिपूर्ण मतदान के लिए कटिबद्ध पुलिस ने फ्लैग मार्च
आज पाँच बजे से शराब दुकानें बंद, मतदान पूर्ण होने के बाद खुलेगी
रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । मध्यप्रदेश में दिनांक 17 नवंबर शुक्रवार को मतदान होना हैं, चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण हो इसके लिए शाम को थाना प्रभारी ने शहर के मुख्य मार्गों से फ्लैग मार्च निकालकर जनता को भयमुक्त होकर मतदान करने की पहल करते हुए फ्लैग मार्च निकाला।
शराब दुकानें बंद होने से कहीं खुशी कहीं गम।
भारत र्निवाचन आयोग ने इस बार निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए दो दिन पूर्व ही शराब दुकानों को बंद करवा दिया जिसके चलते जो शराब के शौकीन कार्यालय या नेताओं के चक्कर काटते थे उन पर विराम तो लगा ही साथ ही में बह खुद भी शराब नहीं खरीद सकता इसलिए यह चुनाव वाकई में शांतिपूर्ण होने के आसार बन गए।



