दोनों प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं के बीच गुजारा दिन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सिलवानी विधानसभा क्षेत्र मैं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली है वहीं प्रत्याशियों को चैन नहीं है वह अपने-अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हार जीत के आंकड़ों पर मंथन कर रहे हैं। पिछले पंचवर्षीय चुनाव से करीब 4 प्रतिशत अधिक मतदान होने को लेकर जहां प्रत्याशी अपने अपने हिसाब से गुणा भाग कर रहे हैं वहीं प्रशासन की कोशिश की अधिक मतदान हो उसे अपने स्तर पर ले रहे है कि उनके प्रयासों से अधिक मतदान हुआ है। कल देर रात से लेकर आज पूरे दिन मुख्य प्रतिद्वंद्वी दल भाजपा और कांग्रेस के कार्यालय में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा।
जहां एक और भाजपा प्रत्याशी रामपालसिंह शनिवार की दोपहर में बेगमगंज आ गए थे और अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलकर पोलिंग बूथ की जानकारी हासिल करते देखे गए । उसके बाद वे ग्रामीण क्षेत्र की ओर निकल गए उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर शुक्रवार को ही मतदाताओं और चुनाव में लगे सभी अधिकारियों कर्मचारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं समर्थकों पत्रकार बंधुओ का आभार व्यक्त कर दिया था।
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र पटेल ने मतदान पूर्ण होने के बाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर वोटिंग के प्रति जानकारी हासिल की।
आज दूसरे दिन शनिवार को उनकी दिनचर्या भी कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात की रही। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वह कार्यकर्ताओं से मिलते रहे । और सभी का आभार व्यक्त करते रहे इसके बाद में वह अपने गृह ग्राम मुरपार चले गए ।
दोनों ही प्रत्याशी अपनी – अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। वही दोनों के समर्थक दूर दराज के गांव या क्षेत्र के अलग- अलग हिस्सों में अपने चिर परिचितों को फोन लगाकर पोलिंग की स्थिति की जानकारी लेकर मंथन में लगे दिखाई दिए। चौक चौराहा होटल एवं पान की गुमटियों पर हार जीत को लेकर लोग कयास लगाते नजर आए।



