मध्य प्रदेश

भोले भक्तों द्वारा निकाली गई नर्मदा घाट से डमरूघाटी तक भव्य पैदल कांवड़ यात्रा

रिपोर्टर : स्वप्निल सोनी, साईंखेड़ा
साईंखेड़ा । माँ नर्मदा एवं भोले भक्तों का कांवड़ियों का जत्था माँ नर्मदा घाट झीकोली से डमरूघाटी के लिए निकला । नगर साईंखेड़ा पहुचकर बैंड बाजे के साथ सभी ने विशाल भव्य कांवड़ का साईंखेड़ा नगर में स्वागत किया । यात्रा सुबह 7 बजे नर्मदा घाट से जल भर कर डमरूघाटी शाम 7 बजे पहुँची जहाँ डमरूघाटी सेवा समिति द्वारा सभी कांवड़ियों को आमजन के दर्शन के साथ ही एक विशेष समय दिया गया । जहाँ सभी कांवड़ियों द्वारा भगवान भोलेनाथ का मंत्रउच्चार ॐ नमः शिवाय जाप करके जलाभिषेक किया गया। सम्पूर्ण कांवड़ यात्रा के दौरान कई समाजसेवियों भोलेभक्तों द्वारा कांवड़ियों को यात्रा प्रारंभ से यात्रा समापन तक जलपान, चाय, फल, भोजन, फलहार प्रसादी से सेवा की । कांवड़ियों द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button