पर्यावरणमध्य प्रदेश

जनपद में सर्द हुआ मौसम नोहटा बीजाडोगरी आसपास के क्षेत्र में हुई बारिश

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद जबेरा सहित नोहटा बीजाडोगरी ग्रामीण अंचलों में से एक बार फिर बारिश मौसम सर्द हो गया है। जनपद पंचायत जबेरा के क्षेत्र में सुबह से बारिश 6 बजे से तक निरंतर रिमझिम बारिश होती रही वहीं रुक रुक कर हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार सुबह से ही सर्द हवाओं की बजह से तापमान कम हो गया है। दोपहर मे धूप नहीं निकलने के कारण दिन में तापमान भी कम हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में हल्की बारिश होने की संभावना भी बनी हुई है। मौसम में बीते दिनों से उतार चढ़ाव देखा जा रहा है।बीती दो तीन दिनों से मौसम में हुएं बदलाव के बाद के बाद बुधवार की सुबह 6 बजे से बरसात हुई। अभी आसमान पर बादल छाए हुए हैं। बरसात से रबी की फसलों को फायदा होगा। किसानों को फायदा होगा किसानों को सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी तो वहीं फसलों को कीट व्याधियों से भी निजात मिलेगी इस कारण से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। किसानों की मानें तो एक नोज़ल की सिंचाई बराबर बारिश हो चुकी है और अभी आसमान पर छाए बादल छाए हुए हैं । बारिश होने की संभावना बनी हुई है। आज पूरे दिन सुबह से शाम तक सूर्य भगवान के दर्शन नहीं होने की बजह से मौसम का मिजाज पूरे दिन सर्द बना रहा और ठंड ने रफ्तार पकड़ी है।

Related Articles

Back to top button