मुख्यमंत्री के चयन हेतु तीन तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक नियुक्त

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।
राजस्थान हेतु राजनाथ सिंह, केन्द्रीय रक्षा मंत्री, भारत सरकार सरोज पाण्डेय, राज्यसभा सांसद, विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महासचिव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हेतु मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री हरियाणा, डा. के. लक्ष्मण, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा सुश्री आशा लाकड़ा, राष्ट्रीय सचिव
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चयन हेतु अर्जुन मुंडा, केन्द्रीय जनजातीय मंत्री, भारत सरकार सर्वानंद सोनोवाल, केन्द्रीय बंदरगाह, जहाजरानी, जलमार्ग एवं आयुष मंत्री, भारत सरकार दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय महासचिव को नियुक्त किया गया।
यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।




