पुलिस सख्त, बटियागढ़ के नीमन तिराहे पर बटियागढ़ पुलिस की कार्रवाई
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियागढ़, दमोह। बसों के फिटनेस और कागजों की जांच चल रही. है, पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन में पथरिया एसडीओपी रघु केसरी के मार्गदर्शन में और बटियागढ़ थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी के नेतृत्व में थाना बटियागढ़ पुलिस द्वारा नीमन तिराहे पर वाहन चेकिंग की गई.हालांकि दमोह जिले की पुलिस तो घटना से पहले भी निरंतर चेकिंग अभियान चला रही है,उपनिरीक्षक शेष कुमार दुबे के द्वारा अपने स्टाफ के साथ नीमन तिराहे पर सघन वाहन चेकिंग की गई, जिसमें कुल 9 बसों को चेक किया गया.चेकिंग के दौरान बसों में अलग-अलग कमियां पाई गई.जैसे ड्राइवर का वर्दी में ना होना, दस्तावेज की कमी, नंबर प्लेट सही ना होना, ओवरलोडिंग आदि, इन्हीं कमियों के कारण चालान किए गए तथा 4500 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया।
सहा उपनिरीक्षक रमेश मुडरिया, आरक्षक भगतसिंह,आरक्षक अक्षय मिश्रा,आरक्षक पवन तिवारी, विशाल सेनी,भरत सिंह, नरेन्द्र सिंह की वाहन चेकिंग में उपस्थित रही।



