मध्य प्रदेश

मेंटेनेंस के चलते बिजली सप्लाई रहेगी 3 घंटे बंद

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी की बड़ी लाइन का मेंटेनेंस कार्य शनिवार दोपहर 12 बजे से शुरू किया जाएगा जो करीब दोपहर 3 तक चलेगा। जिसके कारण गैरतगंज सब स्टेशन से बेगमगंज नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की सप्लाई बंद रहेगी।
मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के सहायक उपमंत्री संतराम उईके ने उक्त जानकारी देते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को विभिन्न माध्यमों से सूचना देकर अपने काम सप्लाई बंद होने से पूर्व निपटाने का आवाहन किया है।

Related Articles

Back to top button