धार्मिकमध्य प्रदेश

सैकड़ो साल पुरानी है चंडी भरने की परंपरा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद पंचायत जबेरा के ग्राम बीजाडोगरी मे सैंकडों साल पुरानी चंडी लगनें की परंपरा आज भी कायम है।और वर्ष में एक बार लगनें वाली इस चंडी मेला का उत्साह ग्रामीणों में देखते बनता है। जिसमें चंडी मेला का आनंद लेने के साथ साथ वरेदी नृत्य यहां की चंडी का विषेश आकर्षिण है। जिसके चलते बीजाडोगरी सहित आसपास के ग्राम लोग इस मेला का आनंद उठाने के लिए आते हैं।और चंडी मैया के दर्शनों के साथ मेला घूमते हैं। जिसमें महिलाएं बुजुर्ग युवा बच्चे चंडी का खूब आनंद उठाते हुए खुशी खुशी घरों को लौटते हैं। ग्राम के भोपाल सिंह ने बताया कि सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा है जिसकी शुरुआत हमारे पूर्वजों ने की थी जिसका निवाहन करते चले आ रहे हैं बीजाडोगरी मे चंडी मेला एक दिवसीय की जिसके चलते वर्ष में एक बार लगनें वाली इस चंडी मेला का आनंद उठाने के लिए पूरा गांव सहित आसपास गांव इस उत्सव में शामिल होते और खूब मिठाई खरीदकर एक दूसरे को खिलाकर भाईचारे की मिलाई पेश करते हैं।

Related Articles

Back to top button