धार्मिकमध्य प्रदेश
भक्ति के रंग में रंगा जनमानस यात्रियों के लिए की फ्री बस

यथासंभव यथाशक्ति भक्ति में डूबे आमजन
रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । सकल ब्रम्हांड में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के नये महल में प्राण प्रतिष्ठा होने की तारीख ज्यों ज्यों नजदीक आ रही हैं लोगों में भक्ति का नशा सर चढ़कर बोल रहा हैं । एक और सरकारी आदेश से नगर के मंदिरों की साफ-सफाई की गई बहीं नगर को आस्थावान युवाओं ने भगवा झंड़ियां व बैनरों से श्रीराम जी को बधाइयाँ दे रहे हैं।
बम्हौरी ढावा संचालक की फ्री बस की टिकट।
श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर बनने व प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बम्हौरी ढावा के संचालक बब्ल सरदार ने अपनी अरोरा बस जो भोपाल से पिपरिया तक चलती हैं उसे 22 जनवरी सोमवार के दिन सवारियों के फ्री कर अपनी श्रीराम जी के प्रति अपनी सेवा समपर्ण का उत्कृष्ट उदाहरण दिया।



