मध्य प्रदेश

एसडीएम ने दो युवकों को डंडे से पीटा, सस्पेंड

एसडीएम, तहसीलदार समेत चार पर प्रकरण
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
उमरिया । कुर्सी के रौब में बांधवगढ़ के एसडीएम और तहसीलदार ने कार सवार दो युवकों को जमकर पीटा। दो कर्मचारियों से कार में तोड़फोड़ कराई और डंडे से उनकी बेरहमी से पिटाई भी करा दी। वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीएम अमित सिंह बम्हरौलिया को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने कहा, ऐसा अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने एसडीएम अमित सिंह बम्हरौलिया, तहसीलदार विनोद कुमार, ड्राइवर नरेंद्रदास पनिका और संदीप सिंह पर केस दर्ज किया है।
ये है मामला
उमरिया के प्रकाश दाहिया दोस्त शिवम यादव के साथ कार से घूमने निकले थे। ताला रोड पर एसडीएम, तहसीलदार ने गाड़ी ओवरटेक करने का आरोप लगाया। एसडीएम और तहसीलदार ने दोनों को पीटा।

Related Articles

Back to top button