मध्य प्रदेश

सीएमसीएलडीपी कक्षाओं में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया

सिलवानी। शासकीय महाविद्यालय में संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की कक्षाओं में बुधवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे महाविद्यालय जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्याम साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू मताम्बर, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. लक्ष्मीकांत नेमा, मुत्तक़ीन अहमद रामानुज रघुवंशी, राघवेंद्र राजपूत, जन अभियान परिषद के ब्लाक समन्वयक वीरेंद्र यादव, मेंटर परमानंद लोधी, प्रदीप कुमार प्रजापति, महेश रघुवंशी, शैलेंद्र लोधी, दशरथ कुशवाहा एवं बड़ी संख्या में छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू ने कहा कि भारत वह देश है जहाँ बालिकाओं को देवी की संज्ञा दी गई है उनको पूज्य माना गया है और पुरूष प्रधान समाज में भी भारत में स्त्री को ही प्राथमिकता दी जाती है जैसे कि सीताराम, राधेश्याम। शासकीय महाविद्यालय से बरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. लक्ष्मीकांत नेमा ने प्राचीन युग से वर्तमान काल तक भारत वर्ष में महिलाओं के इतिहास पर प्रकाश डाला एवं बताया कि इतिहास के किस काल खंड में महिलाओं की सामाजिक स्थिति कैसे थी एवं सभी बालिकाओं को कहा कि इस कार्यक्रम की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब आप सभी अपने अधिकारों को जाने और उन्हें अपने व्यवहार में लाये। मंच संचालन एवं कार्यक्रम का आभार व्यक्त प्रदीप कुमार प्रजापति ने किया।

Related Articles

Back to top button