मध्य प्रदेश

धान से भरा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित, राजमार्ग 44 की घटना

रिपोर्टर : प्रदीप प्रजापति
सिलवानी । मंगलवार की रात्रि में राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा राजमार्ग के जमुनिया घाट पर गैरतगंज की ओर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण हुई की ट्रक की बाड़ी और इंजन अलग अलग हो गए।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात ट्रक क्रमांक एमपी 15 एचए 0495 गैरतगंज से धान भर कर पिपरिया जिला नार्मदापुरम जा रहा था। राजमार्ग 44 की जमुनिया घाटी पर उतरते समय अनियंत्रित होकर घाटी की टकरा गया। जिससे ट्रक की बाड़ी और इंजन अलग अलग हो गए। ट्रक ड्राइवर की सूझबूझ से ट्रक घाटी की ओर नही जा पाया अन्यथा बड़ी घटना घटित हो जाती। चालक और परिचालक दोनो ही सुरक्षित है।

Related Articles

Back to top button