मध्य प्रदेश

जुआ एवं अबैध शराब से परेशान महिलाओं ने नोहटा थाने जाकर सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । दमोह जिले के अंतर्गत नोहटा थाना ग्राम पंचायत सड़क हरदुआ की महिलाओं ने बताया कि हमारे ग्राम हरदुआ सडक में खुलेआम आठ दस जगह अवैध शराब की खुले आम बिक्री होती है जिससे आए दिन गाली गलौच होती रहती है और गांव की महिलाओं बच्चियों को आने-जाने में बहुत बड़ी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है गांव में ही शराब बिकने के कारण हमारे पति बच्चे शराब के आदि होते जा रहे हैं शराब के नशे में महिलाओं के साथ मारा पीटा जाता है अतः पुलिस थाना नोहटा आकर हम लोगों ने थाना प्रभारी अरविंद सिंह को ज्ञापन सौंपा है साथ में भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ सुजान सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा की बड़े-बड़े बातें करने वाली सरकारों ने महिला सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया जमीनी स्तर पर देखा जाए तो हर घर से एक परिवार से महिला शराब से परेशान है अबैध शराब की बिक्री के चलते ग्राम सड़क हरदुआ की महिलाओं ने शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा है। अगर ग्राम पंचायत हरदुआ सडक की अबैध शराब बंद नहीं होती तो हम सभी भगवती मानव कल्याण संगठन एवं हजारों महिलाओं के साथ नोहटा थाने के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी पूरी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button