
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
नई दिल्ली। पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी को “भारत रत्न” से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शेयर की।
लालकृष्ण आडवाणी ने भारत रत्न को अपने आदर्शों और सिद्धांतों का सम्मान बताया है।
बीजेपी के वयोवृद्ध नेता आडवाणी ने कहा, “मैं पूरी विनम्रता और कृतज्ञता के साथ भारत रत्न को स्वीकार करता हूं. यह न केवल एक व्यक्ति के रूप में मेरे लिए सम्मान की बात है बल्कि उन आदर्शों और सिद्धांतों का भी सम्मान है जिसकी मैंने पूरी ज़िंदगी अपनी पूरी क्षमता के साथ सेवा करने के लिए मैं प्रेरित रहा हूं.”।



