मध्य प्रदेश
पटाखा लाइसेंस धारियों की जांच कर सुरक्षा के इंतजाम का निरीक्षण

रिपोर्टर : फारूक मंसूरी
बम्होरी । हरदा पटाखा फैक्ट्री में आग लगने बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है गुरुवार को तहसीलदार बम्होरी भारतसिंह एवं थाना प्रभारी अमरसिंह धाकड़ द्वारा बमहोरी में स्थित पटाखा लाइसेंस धारी के पास पहुंचकर मौके पर उपलब्ध पटाखे की जांच की गई एवं अग्नि सुरक्षा यंत्र सुरक्षा इंतजाम को देखते हुए जरूरी दिशा निर्देश व्यापारियों को दिए गए।
भारतसिंह मांडले तहसीलदार बम्होरी द्वारा बताया गया कि कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे, एसपी विकास कुमार शाहवाल के आदेश पर संपूर्ण जिले में पटाखा व्यापारियों की जांच की जा रही है इसी के तहत गुरुवार को बम्होरी में 15 पटाखा लाइसेंस धारी की जांच की गई जिसमें व्यापारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।



