मध्य प्रदेश

बचकैयां यात्री बस पलटी, एक दर्जन यात्री घायल, कोहरा बना हादसे का कारण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज के रात करीब तीन बजे भोपाल से सागर की ओर जा रही बचकैयां बस क्रमांक 13 पी 3881 घने कोहरे के कारण सड़क से नीचे उतरकर खेत में जाकर पलट गई। बस पलटने से चीख पुकार मच गई उतनी ही रात में विभिन्न संसाधनों से घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया दुर्घटना में करीब 10 यात्री घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है की मुख्य सागर भोपाल मार्ग की सड़क की साइडें नीची होने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और खेत में जाकर पलट गई चालक परिचालक एवं हेल्पर को मामूली चोटें आई है वहीं करीब 10 लोगों को सिविल अस्पताल में ले जाकर उपचार कराया गया जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई बस में करीब दो दर्जन यात्री सवार थे।
‌ सड़क की साइडे नीची होने के कारण पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं लेकिन एमपीआरडीसी विभाग साइडो के समतलीकरण की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। शायद उसे किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button