14 फरवरी से महादेवी दशरमन में यज्ञ एवं मेले का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम दशरमन में प्रसिद्ध महादेवी धाम में मेला का शुभारंभ 14 फरवरी बसंत पंचमी के दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत महादेवी धाम मंदिर में लगातार 54 वर्षों से देवी पुराण एवं मेले का आयोजन किया जा रहा है इस वर्ष भी सबसे पुराने यज्ञ मेले की 54 वी वर्षगांठ के रूप में मनाया जा रहा है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर प्रांगण में श्रीमद् देवी भागवत का आयोजन एवं मैदान प्रांगण में विशाल मेले का आयोजन और रात्रि में रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस मेले में दूर-दूर से लोग पहुंचकर माता रानी के दर्शन उपरांत मेले का लुफ्त उठाते हैं जानकारो के अनुसार यह यज्ञ एवं मेला ढीमरखेड़ा तहसील का सबसे पुराना मेला है जो की लगातार 54 वर्ष से बसंत पंचमी के दिन से संचालित होता आ रहा है।



