बिना दहेज के रिश्ता संपन्न, लोधी समाज के लिए अनुकरणीय पहल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले में लोधी समाज की अनोखी पहल, बिना दहेज की शादी भरतसिंह ठाकुर की सुपुत्री कु.आरती ठाकुर शिक्षा एम. टेक. इंजीनियरिंग साकिन 28 जे.पी. कालोनी भोपाल स्थाई पता ग्राम सलैया एरोरा दमोह मध्यप्रदेश के निवासी जिन्होंने थान सिंह लोधी सुपुत्र तीरथ सिंह लोधी शिक्षा एमए. राजनीति शास्त्र (बरियावाले) ग्राम बालाकोट दमोह मध्यप्रदेश का लगुनोत्स्व कार्यकम विना किसी लेन देन के साधारण रीती रिवाज से संपन्न हुआ। जिसमें खास बात यह रही कि दोनो परिवारों में शादी की सभी रस्म बिना दहेज के करने का अनुकरणीय निर्णय लिया गया जो की समाज के लिए गौरव की बात है। लड़की के पिता भरत सिंह ने बताया की वर्तमान में लड़कियों की शादी करने में दहेज न देकर उतना पैसा बच्चों की शिक्षा में लगाए तो निश्चित ही समाज का उत्थान होगा। देवेंद्र सिंह ठाकुर शिक्षक समाजसेवी ने बताया की लोधी समाज में पहली बार ऐसा हुआ है की किसी भी प्रकार के लेन देन की बात नही की गई l जागेश्वरसिंह लोधी ने बताया की दहेज प्रथा एक सामाजिक बहुत बड़ी कुरीति है जिसको जिसको धीरे धीरे समाप्त करने समाज में जागृति लाने में ऐसे रिस्तो से समाज के अन्य लोगों को सीख लेनी चाहिए। क्योंकि हमारी समाज में दहेज प्रथा चरम पर है कुछ परिवार के परिवार दहेज के कारण बर्बाद हो गए है । दोनों परिवारों को दांपत्य जीवन की अग्रिम मंगल कामनाये शुभकामनाएं समाज जनों ने दी है।



