पानी टंकी का स्थान बदलने को लेकर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

सिलवानी । ग्राम में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी का ग्राम पंचायत प्रस्ताव अनुसार नही बनने पर ग्रामीणों ने तहसीलदार डॉ हर्ष विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंप कर निर्माण कराने की मांग की है ।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि शालाबर्रू में सीमेंट टंकी का निर्माण होना है किंतु जिस स्थान पर टंकी बनना चाहिये उस स्थान पर टंकी नही बन रही है ग्राम पंचायत सरपंच, एवं उपस्थित पंचो की सहमति से तालाव टोला शालाबर्रू में सरस्वती शिशु मंदिर के वाजु में शासकीय भूमि चिन्हित की गई थी, क्योकि इस मोहल्ले में पानी की गंभीर समस्या होने के कारण ग्राम शालाबर्रू के लोगो का कहना है कि सीमेंट टंकी का निर्माण तालाव टोला मोहल्ले में किया जावे । पूर्व में बनी टंकी नीचे मोहल्ले में बनी हैं, जिससे ऊपर के मोहल्ले में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों की मांग है कि ऊपर के मोहल्ले में पानी की टंकी का निर्माण किया जाए जिससे सभी ग्राम के लोगो को पानी मिल सके।


