पर्यावरणमध्य प्रदेश

प्रदेश व्यापी गिद्व गणना : 18 फरवरी को 20 स्थल पर 51 अव्यस्क गिद्व एवं 277 व्यस्क गिद्व

सामान्य वन मंडल दमोह के अंतर्गत प्रदेश व्यापी गिद्व गणना वर्ष 2023-24 हुई सम्पन्न
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । सामान्य वन मंडल दमोह अंतर्गत मुख्यालय भोपाल से वरिष्ठ अधिकारी द्वारा प्रसारित निदेशों के पालन में वन मण्डलाधिकारी एमएस उइके के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश व्यापी गिद्व गणना वर्ष 2023-24 की16 फरवरी 2024 से 18 फरवरी 2024 तक की गई। उक्त गणना कार्य के अंतर्गत वन मंडल दमोह के 8 वन परिक्षेत्र एवं 1 गेम परिक्षेत्र कुल 9 वन परिक्षेत्रों में वह स्थान जहां पर गिद्वो को देखा जाता है या वह वन क्षेत्र जहां पाये जाते है को वन परिक्षेत्रों में परिक्षेत्र अधिकारी एवं अन्य वन अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर 15 फरवरी 2024 को गिद्वो के उपस्थिति के स्थलों को चिन्हांकित किया गया।दमोह जिले में मुख्यतः चार प्रकार के गिद्ध पाए जाते हैं जिनमें लॉन्ग बिल्ड गिद्ध, व्हाइट रम्पेड किंग वल्चर या राज गिद्ध और इजिप्शियन वल्चर के गिद्ध पाये जाते हैं इसी प्रकार 16 फरवरी 2024, 17 फरवरी 2024 एवं 18 फरवरी 2024 को प्रातः 7 से 9 बजे तक गिद्व गणना की गई। जिन स्थानों पर गिद्वों की उपस्थिति पाई गई। गणना के दौरान स्थलों के अक्षांश, देशांतर की भी रीडिंग ली गई। जिससे गिद्वों के वास्तविक स्थल और गिद्वों के निवास की जानकारी सही-सही प्राप्त की जा सके। इसी क्रम में 16 फरवरी को 23 स्थल पर 19 अव्यस्क गिद्व एवं 231 व्यस्क गिद्व देखें गये तथा साथ ही 17 फरवरी को 22 स्थल पर 59 अव्यस्क गिद्व एवं 273 व्यस्क गिद्व देखें गये। इसी क्रम में 18 फरवरी को 20 स्थल पर 51 अव्यस्क गिद्व एवं 277 व्यस्क गिद्व देखें गये। गिद्व गणना 2023-24 से संबंधित जानकारी को वरिष्ठ अधिकारी के कार्यालय में परीक्षण हेतु भेजा गया है।वन मंडल अधिकारी एम.एस.उइके दमोह के कुशल मार्गदर्शन में उप वन मंडल अधिकारी तेंदूखेड़ा रेखा पटेल को नोडल अधिकारी, उप वन मंडल अधिकारी दमोह आरसी चौबे, वन परिक्षेत्र अधिकारी दमोह विक्रम चौधरी, वन परिक्षेत्र अधिकारी हटा ऋषि तिवारी, वन परिक्षेत्र अधिकारी सगौनी अखलेश चौरसिया, वन परिक्षेत्र अधिकारी सिंग्रामपुर आश्रय उपाध्याय, वन परिक्षेत्र अधिकारी तेजगढ़ नीरज पांडे, वन परिक्षेत्र अधिकारी तेंदूखेड़ा मेघा पटेल, वन परिक्षेत्र अधिकारी तारादेही देवेन्द्र गुर्जर, वन परिक्षेत्र अधिकारी झलौन कु. श्रृष्टि नजा द्वारा अपने-अपने परिक्षेत्रों में गिद्व गणना 2023-24 कार्य को कुशलता से सम्पन्न किया।

Related Articles

Back to top button