माइलस्टोन इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया गया वार्षिक उत्सव शिक्षाविद अनंत गंगोला रहे मौजूद

रिपोर्टर : उपेंद्र मालवीय
गौहरगंज । माइल स्टोन इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
छोटे-छोटे स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षों का महत्व समझाया, साथ ही स्वच्छ भारत अभियान को लेकर भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लेकर रंगारंग प्रस्तुति दी।
आयोजित कार्यक्रम में शिक्षाविद अनंत गंगोला मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। शिक्षाविद गंगोला ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवारों के बढ़ने के साथ-साथ उनकी युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन की आवश्यकता है। कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है।
रंगा रंग कार्यक्रम से अलग ही उत्साह नजर आया। इस दौरान माइलस्टोन इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक विक्रम भैया ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों के माता-पिता सहित वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील धाकड़, राजेश श्रीवास्तव, अखिल श्रीवास्तव, गजेंद्र तिवारी, आभाष शर्मा सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



