मध्य प्रदेश
बाइक और बस की भिंडत, तीन घायल, भोपाल रिफर

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । रविवार की दोपहर को राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा मार्ग के भंवरगढ़ के पास बाइक और बस की आमने सामने। भिंडत हो गई। जिससे बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार रविवार को गैरतगंज से सिलवानी की ओर आ रही बस और बाइक से सिलवानी से गैरतगंज की जा रहे थे कि भंवरगढ़ के पास आमने सामने जोरदार भिड़त हो गई। जिससे बाइक पर तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे सिविल हॉस्पिटल गैरतगंज पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रिफर कर दिया गया है। घटना गैरतगंज थाना क्षेत्र की है।



