कृषिमध्य प्रदेश
फसल मुआवजा एवं सर्वे की मांग को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा

किसान मोर्चा के पदाधिकारियो ने की मांग
रिपोर्टर : अशोक साहू
उदयपुरा । रायसेन जिले के उदयपुरा अंतर्गत आने बाले किसानों की फसल खराब हो जाने की वजह से किसानों का काफी नुकसान हुआ है, फसल खराब हो जाने की वजह मौसम की खरावी बताई जा रही है
सोमवार को उदयपुरा तहसीलदार को किसान मोर्चा के पदाधिकारियो ने फसल का मुआवजा एवम पटवारी द्वारा सर्वे कराए जाने हेतू उदयपुरा तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा है। ज्ञापन में मुख्य रूप से किसानों की मांगें है कि जो फसलें खराब हुई है उनका पटवारी के द्वारा सर्वे कराया जाय और उचित मुआवजा तय किया जाय जिससे किसानों की फसल के नुकसान की भरपाई की जा सके ओर किसानों को इसका लाभ प्राप्त हो सके । इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी भी ज्ञापन देने सम्मिलित हुए।



