मध्य प्रदेश
गाय को बचाने के चक्कर में चुनी से भरा ट्रक खाई में पलटा

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । राष्ट्रीय राजमार्ग 44 फोरलाइन सडक पर गौरझामर के निकट घोसी पट्टी गांव के तिराहे पर एक तेज गति ट्रक जिसमें चुनी के बोरे भरे हुए थे सुबह करीब 7 बजे कानपुर जाते समय सडक के बीच डिवाइडर से अचानक सडक पर आई एक गाय को बचाने के चक्कर में वह सडक किनारे गहरी खाई मे जाकर पलट गया जिससे ट्रक चालक श्रीकांत शर्मा को दोनों पैरों में मामूली चोटे आई हैं , ट्रक क्रमांक UP75 BT 9787 नागपुर से चुनी भरकर कानपुर जा रहा था तभी सोमवार की सुबह घोसी पट्टी गांव के पास वह गम्भीर सड़क हादसे का शिकार हो गया।



