प्रभु जी नागर का कुण्डाली कुकरैया परिवार के यजमान ने निज निवास पर किया भव्य स्वागत
गुरुवार से होगी माँ नर्मदा तट केतोघान में श्रीमद भागवत ज्ञानगंगा यज्ञ कथा
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
बम्होरी । माँ नर्मदा तट केतोघान जिला रायसेन में विश्व विख्यात मालवा माटी के संत पंडित कमलकिशोर जी नागर के सुपुत्र संत श्री प्रभु जी नागर के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया जाएगा।
बुधवार की रात्रि में विश्व विख्यात पंडित कमल किशोर नागर के सुपुत्र प्रभुजी नागर का कुण्डाली ग्राम आगमन हुआ। जहा आयोजक परिवार के साथ ग्रामवासियों ने जोरदार स्वागत किया।
मां नर्मदा की पावन धरा पर केतोघान तट पर होने वाली कथा से पहले केतोघान में गुरुवार को सुबह 10 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा मां नर्मदा के तट कथा स्थल तक पहुंचेगी।
बता दें कि कुण्डाली के कुकरैया परिवार द्वारा मां नर्मदा की तट केतोघान पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। 29 फरवरी 2024 से श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ का आयोजन प्रारंभ होगा। श्रीमदभागवत कथा का यह कार्यक्रम 29 फरवरी 2024 से 6 मार्च 2024 तक चलेगा।
वहीं भागवत कथा का समय दोपहर 12: बजे से 3 बजे तक
वही यजमान परिवार की ओर से आग्रह किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में श्रीमद् भागवत कथा में पधारकर कथा धर्म में लाभ अर्जित करें।



