मध्य प्रदेश

गौरझामर को शीघ्र तहसील बनाने की मांग

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । मध्यप्रदेश के सागर जिले की सबसे बडी व बीस वार्डो वाली पंचायत एवं ऐतिहासिक नगर गौरझामर को शीध्र तहसील का दर्जा देने की मांग यहां एवं संबंध आसपास के दर्जनो गांवो मे निवासरत करीब पचास हजार नागरिको ने शासन प्रशासन से की है, वैसे तो यह मांग नई नही है इसके पूर्व भी कई बार गौरझामर को तहसील बनाने के लिए स्व विनोद पान्डे पंकज, कुन्दनलाल चौरसिया की अगुआई मे गौरझामर बन्द, चक्काजाम आमरण अनशन किये जा चुके है दुर्भाग्य यह है कि शासन की जनविरोधी नीतियों के चलते यहां के लोगो को तहसील की जगह केवल आश्वासन ही दिये गये परिणाम स्वरूप तहसील की यह मांग अभी लम्बित है। बता दे कि गौरझामर सर्किल मे करीब बहत्तर गांव सम्मिलित है जिनका केन्द्र व पोषक नगर गौरझामर ही है राष्ट्रीय राजमार्ग चबालीस पर स्थित यह नगर प्रमुख चौराहा भी है जहां से राजधानी से लेकर संस्कारधानी, नागपुर से लेकर टीकमगढ आदि स्थानो को आने जाने के लिए रोज सेकडो यात्री व भार वाहन आवागमन करते है। यहां दो हायर सेकेण्डरी स्कूल, कृषि उपज मंडी, पुलिस थाना, वन परिक्षेत्र कार्यालय आदि स्थापित है इन सबके बावजूद गौरझामर अभी तक तहसील बनने से वन्चित है। नागरिको ने जनहित को देखते हुए गौरझामर को तहसील बनाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button