डेफोडिल्स के सोम दुबे को मिला यशस्वी स्कालरशिप अवार्ड

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । शहर की अग्रणी शिक्षण संस्था डेफोडिल्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की सीबीएसई शाखा बच्चों के व्यक्तित्व के सर्वंगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए जहां स्वस्थ, सुंदर और सर्व सुविधा संपन्न विद्यालय परिवेश में योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवती शिक्षा प्रदान की जाती है वहीं शैक्षिक भ्रमण, अपनी महत्वपूर्ण भूमिका से समाज में महत्वपूर्ण स्थान बनाने वाले व्यक्तियों से प्रत्यक्ष रूप से अनुभव साझा करने तथा मार्गदर्शन प्राप्त करने के साथ ही साथ शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले अनुभवी व्यक्तियों के कार्यक्रमों द्वारा बच्चों को उत्प्रेरित करना कुछ उल्लेखनीय कदम है। अभी विगत 28 जनवरी को शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षक व मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा का सफलतम कार्यक्रम भी काफी सराहा गया ।
इसी श्रृंखला में विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न पुरस्कारों और प्रमाण पत्रों के साथ ही स्थानीय स्तर पर अनेकों प्रकार की छात्रवृत्ति भी प्रदान करके बच्चों को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए अभिप्रेरित किया जाता है।
विद्यालय के प्रबंधन ने उत्कृष्ठ शैक्षणिक में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले छात्र मास्टर सोम दुबे पुत्र भानुप्रताप दुबे को तीस हज़ार की विशेष यशस्वी स्कॉलरशिप प्रदान की गई। रघुवंशी ने बताया कि इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए विद्यालय प्रबंधन की तरफ से अनेकों छात्रवृत्ति देने की योजना है ताकि हमारे विद्यार्थी भविष्य में और अधिक समर्पण और निष्ठा के साथ सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर सकें।



