मध्य प्रदेश

सिद्धि वाले पंडित जी की शराब छुड़ाने वाली दवा पीने से युवक की मौत

उमरियापान के पास निकुंज धाम तिघरा में युवक की जान जाने से मचा हडक़म्प
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान के समीप निकुंज धाम हनुमान मंदिर तिघरा (पिपरिया सहलावन) के एक पुजारी ने सिद्धि होने का दावा कर लोगों को शराब छुड़ाने वाली दवा पिला रहा है। जिसमें जिले के एक युवक की दवा पीते ही कुछ देर बाद मौत होने से पूरे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है । हासिल जानकारी के मुताबिक उमरियापान से लगभग 7 किमी दूर ग्राम तिघरा के निकुंज धाम हनुमान मंदिर का पुजारी 27 वर्षीय अमित शास्त्री तिवारी पिता बीरेंद्र तिवारी निवासी ग्राम तिघरा थाना उमरियापान अपने पास सिद्धि होने का दावा करके कैंसर के हर प्रकार की बीमारी सहित समस्या का हल करने का दावा करता है। मंगलवार और शनिवार को सुबह से रात्रि तक चौकी लगाकर दवा देता है । बीते दो तीन माह से नाम सुनकर पिड़ित लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। बहोरीबंद के दर्शन नगर मोहल्ला निवासियों ने बताया की शनिवार को सुबह 10 बजे 24 वर्षीय बीरू बर्मन पिता स्वण् नंदी बर्मन अपनी माँ और अन्य महिला सहित 4 लोग किराया के ऑटो रिक्शा से बहोरीबंद के दर्शन नगर मोहल्ला से बेटे की शराब की लत छुड़वाने तिघरा गांव आए थे । निकुंज धाम हनुमान मंदिर के पुजारी 27 वर्षीय अमित शास्त्री तिवारी ने शराब छुड़ाने वाली दवा बीरू बर्मन को दोपहर 12 बजे के लगभग पिलाई और 2 घंटे अंदर उसकी की मौत हो गई । उमरियापान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया कि तिघरा के हनुमान मंदिर में शराब छुड़ाने वाली दवा पीने युवक की मौत होने की शिकायत परिजनों द्वारा थाने में नहीं की गई है। यदि शिकायत आती है तो जांच कर कार्याही की जाएगी। हां तिघरा के मंदिर जाकर वहां की गतिविधियों को जरूर देखा जाएगा।
बेटे की मौत से मां ने खोई सुध
अपने बेटे की आंखों के सामने मौत होने से मां गहरे सदमे में चली गई और याददाश्त खो बैठी । वहीं युवक की मौत होने से तिघरा गांव सहित पूरे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है । कुछ देर में मंदिर के पास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए । इस दौरान मृतक की माँ से महिला और पुरुष कुछ पूछते थे तो याददाश्त खोने के कारण वो सिर्फ इतना ही कहती थी की मेरा बेटा अभी सो रहा है और भूखा है में घर लेजाकर खाना खिलाऊंगी। युवक की मौत होने के बाद अब कई बातें सामने आने लगी रही हैं । इस संबंध में सिद्दार्थ राय उमरियापान थाना प्रभारी का कहना है कि तिघरा हनुमान मंदिर में शराब छुड़ाने वाली दवा पीने से युवक की मौत होने की शिकायत नहीं आई यदि शिकायत आती है तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button