मध्य प्रदेश

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए कोर कमेटी का गठन
रिपोर्टर : मनीष यादव, पलेरा।
टीकमगढ़।
जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश की जिला इकाई की बैठक बल्देवगढ़ के मिलन वाटिका में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप खरे द्वारा की गई एवं संचालन प्रदेश सचिव विष्णुदयाल श्रीवास्तव द्वारा किया गया। बैठक के दौरान सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पत्रकारों के साथ घट रही घटनाओं पर तुरंत निर्णय लेने के लिए कोर कमेटी का गठन किया जाए। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए कोर कमेटी का गठन किया गया।
इस कमेटी में वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप खरे, विष्णुदयाल श्रीवास्तव, अभय मोर, रामेश्वर रजक, महबूब खान, हरिश्चंद्र यादव, नरेंद्र जोशी, विनोद साहू, संजय शर्मा एवं पुष्पेंद्र सिंह परिहार को शामिल किया गया है।
इस बैठक में पत्रकार आमिर खान, हेमंत शर्मा, महेंद्र दुबे, पुष्पेंद्र अहिरवार, प्रदुम्न खरे, मनोज खरे आदि ने संगठन की सदस्यता ली। बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बल्देवगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार साथी हरिश्चंद्र यादव एवं आमिर खान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही पत्रकार साथी समीर खान और विनोद साहू को सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पत्रकार हेमंत शर्मा महेश वर्मा और पीयूष पटेरिया को शामिल किया गया है। बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप खरे, विष्णु दयाल श्रीवास्तव, अभय मोर, रामेश्वर रजक, महबूब खान, सूर्यप्रकाश खरे, समीर खान, अमित गोस्वामी, अंशुमान रावत, मनोज खरे, संजय शर्मा, अकरम खान, महेश वर्मा, विनोद साहू, मुन्ना लाल सोनी, वसीम खान, दशरथ विश्वकर्मा, शेख हनीफ, अरविंद सिंह ठाकुर, खलील खान, पीयूष पटेरिया, सोनू विश्वकर्मा, अवधेश वर्मा, नरेंद्र जोशी, महेंद्र कुमार दुबे, दित्यपाल राजपूत, अखंड यादव, धर्मेंद्र यादव, हेमंत शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button