मध्य प्रदेश

अपराधियों का खुले में घूमना समाज के लिए नही है सुरक्षित: अमिताभ जैन

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़| भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय जन कल्याणकारी परिषद के प्रदेश मंत्री अमिताभ जैन ने मंगलवार को कलेक्टर अवधेश शर्मा के नाम एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा जिसमे उन्होंने राजनैतिक संरक्षण प्राप्त आदतन अपराधि रमन यादव पिता केशव यादव को जिला बदर करने की मांग की है।
रमन यादव एक आदतन अपराधि है जिसके खिलाफ मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दस से ऊपर मामले दर्ज हैं। अमिताभ जैन ने कहा की ऐसे लोगो को समाज में रहने का नैतिक रूप से कोई अधिकार नहीं है। ऐसे अपराधियों को या तो जेल में होना चाहिए या फिर जिले के बाहर। जब तक ऐसे अपराधियों को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त रहेगा समाज में असुरक्षा बनी रहेगी। कलेक्टर से अमिताभ जैन ने मांग की है की जल्द से जल्द कानूनी कार्यवाही के बाद ऐसे अपराधी को जिला बदर किया जाए ताकि समाज सुरक्षित हो सके और दूसरे अपराध करने बालो के लिए एक मिसाल बने और अपराध में कमी आए। राजनैतिक संरक्षण एवम प्रशासन की लापरवाही की वजह से एक ऐसे अपराधी गैंगस्टर बन गया है। डिप्टी कलेक्टर ने ज्ञापन का तुरंत संज्ञान लेते हुए आंगे की वैधानिक कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ को पत्र जारी करने के आदेश दिए। हाल ही में हुई एक जान लेवा हमले की अपराधिक वारदात में दर्ज हुई एफआईआर में कान्हा यादव, अभय यादव, राजकुमार यादव के साथ रमन यादव भी आरोपी है। अमिताभ जैन ने कहा की मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प में ऐसे अपराधियों का कोई स्थान नहीं है। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की मनसा के अनुरूप ऐसे अपराधियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button