बैंक से 41 लाख नगद लुटने वाले गिरोह को महज 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के मगरोन थाना की फतेहपुर चौकी अंतर्गत मध्यांचल ग्रामीण बैंक के मैनेजर और कर्मचारी से मारपीट कर लाखों रुपए की लूट कर लेने का मामला मंगलवार रात को सामने आया था घटना की जैसे ही जानकारी फतेहपुर चौकी पुलिस को लगी, तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को घटना अवगत कराई। जहां मौके पर सागर डीआर सुनील कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक सोमवंशी, एएसपी संदीप मिश्रा, एसडीओपी हटा नीतेश पटेल सहित और भी आसपास की पुलिस पूरी लूट की वारदात की बारीकी से जानकारी में लेने के लिए जुटी थी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 41 लाख की लूट बताई जा रही है, लेकिन पुलिस खबर लिखे जाने तक स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाई जांच में जुटी हुई है। बता दे की बेखोफ अज्ञात 5 लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। जब पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, तो घटनास्थल पर दो-तीन 100-100 रूपये के नोटों की गड्डियां भी नालियां में मिली है. मौके पर पहुंचे बैंक अधिकारियों के बताएं अनुसार बताया गया कि बैंक के कपिल कुमार रैकवार और डेली बेस पर लगे चौकीदार रोहित विश्वकर्मा से मारपीट हुई वारदात हुई थी- पुलिस प्रशासन महज 6 घंटे में बैंक लुटेरों को पकड़ा नगद राशि जप्त की कार्यवाही अभी जारी है।




