मध्य प्रदेश

कार से 4 लाख 50 हजार रुपये की चांदी जब्त, आरोपी से पूछताछ जारी

चेकिंग अभियान के तहत बड़ी सफलता
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
कटनी । लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 4 लाख 50 हजार रुपये की 6 किलो चांदी जब्त की है। ढीमरखेड़ा पुलिस लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बांध मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जबलपुर निवासी वाहन चालक रविंद्र अग्रवाल की कार से 4 लाख 50 हजार कीमत की 6 किलो चांदी बरामद की गई।
थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान के अनुसार मामले में कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button