मध्य प्रदेश

भाजपा के होली मिलन समारोह में राज्यमंत्री ने होली की दी शुभकामनाएं

होली मिलन समारोह कांग्रेस कार्यकर्ताओं थामा भाजपा दामन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा। भाजपा मंडल जबेरा, नोहटा एवं बनवार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी ने उपस्थित होकर सभी कार्यकर्ताओं को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। भाजपा मंडल जबेरा में आयोजित किए गए होली मिलन समारोह में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यमंत्री श्री लोधी का गुलाल लगाकर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने भी सभी कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और सभी की सुख समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहां की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। जहां कश्मीर में धारा 370 हटाकर वहां के निवासियों का जीवन खुशहाल और समृद्ध साली बनाया तो वही अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण कराकर करोड़ों देश वासियों के सपने और संकल्प को साकार किया और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में संभव हुआ है। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि आज सरकार की अनेकों जन कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है जिनसे देश का हर जरूरतमंद लाभान्वित हो रहा है और देश निरंतर प्रगति कर रहा है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नीरज जायसवाल एवं कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता भागचंद यादव सहित अनेकों कांग्रेसियों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रूपेश सेन, मंडल अध्यक्ष राजेश सिंघई, सत्येंद्र सिंह लोधी, रवि शंकर बाजपेई सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button