गौरझामर में मां कर्मा देवी जयंती धूमधाम से मनाई गई

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । मां कर्मा देवी जयंती गौरझामर में समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर समस्त साहू समाज द्वारा स्थानीय पुराना बस स्टैंड स्थित श्री सीताराम पैलेस में भव्य आयोजन किया गया जिसमें गौरझामर सहित आसपास के गांव जिसमें नाहरमऊ, बेरखेड़ी, अटारी मढी, जमुनिया, रामपुर आदि गांव से बड़ी संख्या में साहू तेली समाज के लोग बच्चे महिलाएं सभी ने कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लिया, सुबह से ही सामाजिक बन्धुओ के व्दारा मां कर्मा देवी की पूजा अर्चना व आरती की गई व अनेक कार्यक्रम जिसमे सीनियर सिटीजनो का सम्मान, समाज के उदीयमान छात्र छात्रा को प्रशस्ति पत्र आदि दिये गये। सामाजिक एकता पर समाज के लोगो व्दारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि के रुप मे कुशाल पटैरिया की उपस्थिति उल्लेखनीय रही, जयंती समारोह मे सभी लोगो ने आयोजित सह भोज मे भाग लिया ।


