ट्रक बाइक की टक्कर में 2 की मौत, स्टेट हाइवे 15 हिन्नपुर गांव के पास सड़क हादसा

रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । जैसीनगर थाना अंतर्गत सागर-सिलवानी स्टेट हाईवे 15 हिन्नपुर गांव के पास शुक्रवार की दोपहर ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी के मुताविक तरबूज से भरा ट्रक सिलवानी की ओर से जैसीनगर आ रहा था, तो वही बाइक सवार जैसीनगर की ओर सिलवानी तरफ जा रहे थे, तभी हिन्नपुर गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पलट गया। वही ट्रक में भरे तरबूज सड़क किनारे खेत में बिखर गए। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया। वही हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सूचना 108 एंबुलेंस और जैसीनगर पुलिस को दी, सूचना मिलने पर जैसीनगर पुलिस मौके पर पहुंची, वही भीड़ अलग कर आवागमन सुचारू करवाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार जमुनिया गौड़ निवासी 40 वर्षीय वीरेंद्र पिता स्वर्गीय मोतीलाल अहिरवार अपने साडू रायसेन जिले के टेकापार निवासी 27 वर्षीय संजू पिता भूल्ले अहिरवार के साथ टेकापार जा रहे थे, तभी हिन्नपुर गांव के पास हादसे का शिकार हो गए। वही पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वही जैसीनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इसी ब्लैक स्पॉट पर 2 महीने पहले ट्रक और बस टक्कर हुई थी
2 महीने पहले भी इसी जगह पर ट्रक और यात्री बस की भी टक्कर हुई थी, जिसमें यात्री बस के परखच्चे उड़ गए थे, हादसे में लगभग तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। इस ब्लैक स्पॉट पर जैसीनगर की ओर मोड़ के साथ-साथ उतार है, वही सिलवानी की ओर से चढ़ाई है जैसे जैसीनगर की ओर से आने वाले वाहन रफ्तार में रहते हैं, मोड़ होने की वजह तेज रफ्तार वाहन कंट्रोल खो देते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं।
सागर से सिलवानी तक एक दर्जन से अधिक अंधे मोड़, हो रहे हादसे
सागर- सिलवानी से लेकर स्टेट हाईवे-15 सागर सिलवानी तक लगभग एक दर्जन से अधिक मोड की वजह से अंधे मोड़ है। इन अंधे वाहन चालकों को सामने का नहीं दिखता और वह हादसे का शिकार हो जाते वाले अंधे मोड़ो इसी तरह हादसे से हैं। इस मार्ग पर पड़ने की वजह से आए दिन होते रहते हैं।



