धार्मिक

चैत्र नवरात्रि पर शरीर पर जबारे उगा का कर मां की उपासना

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेडा । नगर परिषद साईखेडा के वार्ड क्रमांक 12 के आदिशक्ति वार्ड में माता जगत जननी आदिशक्ति जगदंबा भवानी की शक्ति से तथा श्री 108 श्री मोनी जी महाराज (त्यागी जी) के आशीर्वाद से उनके शिष्य संत रामपाल दास जी द्वारा चैत्र नवरात्रि के प्रथमा तिथि से 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक मां जगदंबा की शक्ति से अपनी शरीर पर ज्वारों की स्थापना करेंगे । इन नौ दिनों में श्री महाराज जी द्वारा रात्रि कालीन समय में 1 घंटे अपने तपोवल से प्राप्त मां के आशीर्वाद को विभूति के रूप में प्रसाद के स्वरूप भक्त जनों को वितरित किया जाएगा यह प्रसाद आपकी आत्मीय शांति एवं जीवन की समस्याओं के निवारण में आपको शक्ति प्रदान करेगा । यह आयोजन मां वैष्णो दुर्गा समिति एवं समस्त ग्रामवासी बम्होरी खुर्द (साईंखेड़ा) द्वारा आयोजित है ।
समिति ने कार्यक्रम में शामिल होने की अपील नगर वासियों से की है।

Related Articles

Back to top button