अवैध उत्खनन को लेकर इन दिनों जिम्मेदार अधिकारी जहां सवालों के घेरे में है तो वही खनिज माफिया भी सक्रिय

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले में रातों रात अवैध उत्खनन जोरों पर चल रहा है। जिले की असलाना स्टेशन को बनाने वाले ठेकेदार द्वारा सदगुवां मार्ग पर रातों-रात अवैध उत्खनन किया गया है। विकास के नाम पर हो रहे अवैध उत्खनन पर खनिज अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जिसकी शिकायतें लगातार अधिकारी को की गई है।
इस संबंध में खनिज अधिकारी मेजर सिंह झामरा का कहना है जल्द ही नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। दमोह जिले में अवैध उत्खनन जोरों शोरों से चल रहा है और लीगल तरीके से ली गई रॉयल्टी पर खदान को खनिज अधिकारी द्वारा निरस्त कर दिया गया जिसके बाद लीगल तरीके से ली गई खनिज द्वारा खदान ठेकेदार द्वारा खनिज अधिकारी पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए गए जिसकी जांच अभी तक जिला कलेक्टर द्वारा नहीं की गई।
असलाना स्टेशन के निर्माण में इन दिनों हजारों डंपर मुरम निकाल कर सरकार को लाखों रुपए का चूना लगा चुके खनिज माफिया इस तरह बैखोफ दिखाई दे रहे हैं कि मानो जैसे उन पर खनिज अधिकारी का सीधा हाथ हो ? दमोह जिले में बन रही तीसरी रेलवे लाइन के उपयोग में भी भारी मात्रा में मुरम का इस्तेमाल किया जा रहा है जबकि इन मुरम विक्रेताओं के पास कोई भी वैद्य खदान नहीं है इसके बावजूद भी धड़ल्ले से दमोह जिले की रेलवे कार्यों में हजारों डंपर मुरम प्रतिदिन डाली जा रही हैं हैं जगह जगह पथरिया मार्ग पर झील के माफिक गहरी खाई बना दी गई है जिसमें बरसात में पानी भर जाने के बाद अनहोनी घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। जिम्मेदार अधिकारियों को जल्द ही ऐसी जानलेवा खाईयो पर नजर रखनी चाहिए ताकि कोई भी अप्रिय घटना ना हो और कोई भी जनहानि ना हो कुछ दिन पूर्व दमोह कलेक्टर द्वारा जनहानि को रोकने के लिए खुले पड़े नलकूप और कुओं को ढकने के दिशा निर्देश दिए गए हैं लेकिन अवैध उत्खनन कर बनाई गई गहरी खाईयो पर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है
दमोह जिले में चल रही तीसरी रेलवे लाइन के कार्य व पथरिया असलाना दमोह रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण के कार्य पर अवैध खनिज माफियाओं पर जल्द और भी खुलासा होगा ।



