धार्मिक

खैर माता को चुनरी अर्पित की, यात्रा में उमड़ा सैलाब

रिपोर्टर : मनोज शुक्ला

सियरमऊ । चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मातारानी के भक्तो के द्वारा अल सुबह से ही माता के विभिन्न स्वरुपो की आराधना की जा रही है। मंदिरो व घरो में अनेक अनुष्ठान संपन्न किए जा रहे है। नवरात्रि के अवसर पर तहसील के सियरमऊ ग्राम में सांईराम सेवा समिति के द्वारा चुनरी यात्रा निकाल कर 951 फिट लंबी चुनरी खैर माता को अर्पित की गई।
सुबह के समय ग्राम के बस स्टेण्ड पर स्थित हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना के बाद खैर माता को अर्पित किए जाने को लेकर भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्वालु शामिल हुए जो कि चुनरी को अपने सिर पर श्रद्वा पूर्वक उठाए जयकारा लगा रहे थे, यात्रा में श्रीराम दरवार की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। चुनरी यात्रा में शामिल किए गए डीजे पर बज रहे भक्ति गीतो पर श्रद्वालु नृत्य कर रहे थे। ग्राम भ्रमण के दौरान अनको स्थनो पर चुनरी की पूजा अर्चना की गई, साथ ही खीर का वितरण भी किया गया। भ्रमण के अंतिम चरण में चुनरी यात्रा ग्राम के खैर माता मंदिर पुरानाखेड़ा पहुंची जहां पर कि खैर माता को 951 फिट की चुनरी अर्पित कर देष दुनिया के अमनो अमन की कामना की। यात्रा समाप्ति पर सांईराम समिति अध्यक्ष ठाकुर धीरेद्र प्रताप शाह ने चुनरी यात्रा में शामिल श्रद्वालुओ व कार्यक्रम में सहयोग करने वालो का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button